मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

उल्हासनगर थाने में फायरिंग, शिंदे समूह के नेता को लगी गोली, विधायक गणपत गायकवाड़ सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,

03 फरवरी । उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शिंदे समूह के

कल्याण शहर प्रमुख पर फायरिंग करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी विधायक

गणपत गायकवाड़ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में घायल

शिंदे समूह के महेश गायकवाड़ का इलाज ज्युपिटर अस्पताल में चल रहा है।

हिल

लाइन पुलिस के अनुसार, उल्हासनगर में जमीन विवाद को लेकर गणपत गायकवाड़ और

महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन पर बुलाया गया था। थाने में भाजपा विधायक

गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर फायरिंग कर दी। महेश गायकवाड़ को फौरन

ज्युपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस

संबंध में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़, हर्षल केने और संदीप सरवनकर को

गिरफ्तार किया गया है।

उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस घटना पर कड़ी

नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हर विधायक को लोगों के साथ उचित

व्यवहार करना चाहिए। पवार ने कहा है कि इस संबंध में वे देवेंद्र फडणवीस और

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा करेंगे। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने

कहा कि पुलिस स्टेशन में फायरिंग की घटना ने कानून व्यवस्था की धज्जियां

उड़ा दी हैं। देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग का कामकाज देखने में विफल हैं।

उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सुप्रिया सुले ने कहा कि

वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगी। विधानसभा के नेता

प्रतिपक्ष विजय बडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा और शिंदे समूह के बीच पुलिस

स्टेशन में फायरिंग की घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था को तार-तार कर दिया

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें