मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

यूक्रेनी परमाणु संयंत्र की सुरक्षा को लेकर आईएईए प्रमुख रूस दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मास्को । यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर रूस के कब्जा कर

लेने के बाद इन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा चिंताओं के बीच संयुक्त राष्ट्र की

परमाणु ऊर्जा निगरानी संस्था के प्रमुख रूस के दौरे पर हैं।

रूस

की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, यूक्रेन में परमाणु

सुरक्षा पर बातचीत के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के

महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी मंगलवार शाम सोची के काला सागर रिसॉर्ट

में पहुंचे। ग्रॉसी ने वियना में एजेंसी के 35 देशों के निदेशक मंडल की

नियमित बैठक के पहले दिन सोमवार को यात्रा की घोषणा की।

संभावित

परमाणु तबाही की आशंकाओं के बीच आईएईए ने यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया

परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बारे में बार-बार चिंता व्यक्त की है। संयंत्र के

छह रिएक्टर महीनों से बंद हैं, लेकिन महत्वपूर्ण शीतलन प्रणाली और अन्य

सुरक्षा सुविधाओं को संचालित करने के लिए इसे अभी भी बिजली और योग्य

कर्मचारियों की आवश्यकता है।

पत्रकारों से बात करते हुए आईएईए

प्रमुख ने कहा कि उन्होंने रूसी अधिकारियों के साथ “बहुत गहन और विस्तृत

कार्य सत्र” में हिस्सा लिया। इनमें रूस की राजकीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी

रोसाटॉम और विदेश और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि इसने मुझे और हमें परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थिति का

मूल्यांकन करने का अवसर दिया। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि रूस के

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी ग्रॉसी से उनकी यात्रा के दौरान मुलाकात

करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें