मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, 15 लाख पार रजिस्ट्रेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, 15 लाख पार रजिस्ट्रेशन

देहरादून, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए सर्वाधिक 5.21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।पर्यटन विभाग के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे तक यमुनोत्री धाम के लिए 2,67,097 श्रद्धालुओं, गंगोत्री धाम के लिए 2,74,297 श्रद्धालुओं, केदारनाथ धाम के लिए 5,21,841 श्रद्धालुओं और बद्रीनाथ धाम के लिए 4,50,477 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। कुल 15,13,712 श्रद्धालु चार धाम के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। हेमकुंड साहिब के लिए 13,098 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा।यात्रा कार्यक्रम के अनुसार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।राज्य सरकार और पर्यटन विभाग यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पंजीकरण प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट (registrationandtouristcare.uk.gov.in) या (Tourist Care Uttarakhand) मोबाइल एप तथा हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-3520100 के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट के जरिए केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा टिकट की बुकिंग भी की जा रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें