मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

चारधाम यात्रा : भकुंट भैरवनाथ के खुले कपाट, केदारनाथ धाम के माने जाते हैं रक्षक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

केदारनाथ। उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ धाम के रक्षक भकुंट भैरवनाथ

के कपाट आज अपराह्न विधि विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात खुल गये हैं।

शुक्रवार को सुबह बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे।

यह परंपरा है

कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद शनिवार अथवा मंगलवार को भुकंट

भैरव नाथ के कपाट खुलते हैं। इसके बाद केदारनाथ धाम में आरतियाें सहित

प्रसिद्ध सायंकालीन आरती शुरू हो जाती है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी

डा. हरीश गौड़ के मुताबिक कल बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से आज शनिवार

दोपहर तक चालीस हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके

हैं। कपाट खुलने के दिन 29030 (उनतीस हजार तीस ) तीर्थयात्रियों ने दर्शन

किये थे।

भैरवनाथ को केदारनाथ पुरी का रक्षक कहते हैं। भैरव नाथ

भगवान शिव के गणों में से प्रबल शक्तिशाली हैं। आज भैरव नाथ के कपाट खुलने

के समय केदारनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग सहित हक हकूक

धारियों, तीर्थ-पुरोहितों की उपस्थिति में कपाट खुलने के बाद यज्ञ- हवन,

पूजा- अर्चना हुई। इसके बाद भैरवनाथ के पश्वा अवतरित हुए और यात्रा की

कुशलता का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास

पोस्ती, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विनोद शुक्ला, कार्याधिकारी

आरसी तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर

पुष्पवान, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल,भैरवनाथ जी के पश्वा

अरविंद शुक्ला, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल सिंह चौहान

आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें