मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन को मिलेगी मेट्रो सिटी की पहचान : सीएम मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उज्जैन को मिलेगी मेट्रो सिटी की पहचान : सीएम मोहन यादव

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक नगरी के साथ ही मेट्रो सिटी की भी पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन को हम मेट्रो सिटी के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी स्थापित कर पाएंगे। उज्जैन अब धार्मिक नगरी के साथ उत्सव की नगरी भी हो गई है। हर जिले में गीता भवन बन रहे हैं, जहां पर भगवान कृष्ण के उपदेशों का वाचन और आध्यात्मिक अध्ययन भी हो सकेगा।

भगवान कृष्ण के अनुयायी होते हुए हम सब गोपालन को भी अपना रहे हैं और गोपालक परिवारों को आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और गुरुदेव का अमृत प्रवचन का श्रवण किया। इस अवसर पर गुरुदेव उमाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सनातन धर्म में मान्यता है कि 84 लाख योनियों के बाद हमें यह मानव जीवन मिलता है।

इस मानव जीवन को सही तरीके से जीने का जो मार्ग आपके द्वारा बताया जाता है, उससे जीवन सरल और संयमित होकर जीने का मार्ग मिल जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गोशालाओं को बनाने और संरक्षण देने का काम कर रही है।

उज्जैन सहित अन्य धार्मिक नगरों में भी शराबबंदी लागू की गई है और प्रदेश में उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, दतिया, पीतांबरा पीठ, सलकनपुर, ओरछा और चित्रकूट सहित 19 शहरों में शराबबंदी है।

उन्होंने कहा कि संतों के द्वारा सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और जीवन यापन के सही तरीके अपनाने की शिक्षा और निर्देश मिलते हैं, जिसे प्रदेश में लागू किया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें