मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड विधानसभा के पटल पर आज रखा जाएगा समान नागरिक संहिता विधेयक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,

06 फरवरी । उत्तराखंड विधानसभा के पटल पर आज (मंगलवार) समान नागरिक

संहिता विधेयक को रखा जाएगा। इसके अलावा राज्य चिह्नित आंदोलनकारियों और

उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में आरक्षण विधेयक- 2023 के 10 प्रतिशत

क्षैतिज आरक्षण देने संबंधी प्रवर समिति की रिपोर्ट को भी सदन के पटल पर

रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समान नागरिक संहिता,

उत्तराखंड-2024 विधेयक को पटल पर रखे जाने के बाद सदन के समक्ष विचार के

लिए प्रस्ताव करेंगे। वहीं, विपक्ष प्रश्नकाल को नहीं चलाने पर आक्रोशित

है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व

चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल से सरकार की मनमानी पर हस्तक्षेप करने की

मांग की है। ऐसे में यह देखना है कि विपक्ष समान नागरिक संहिता विधेयक पर

किस तरह का अपना रुख अपनाता है।

विपक्ष इस विधेयक पर जल्दबाजी करने

का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस विधायकों का कहना है अभी तक इसका ड्राफ्ट

पढ़ने को नहीं मिला है। सैकड़ों पेज के ड्राफ्ट को बिना अध्ययन के कैसे चर्चा

की जा सकती है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि विपक्ष चर्चा में

सकारात्मक रुख के साथ शामिल हो। विधेयक सभी धर्मों और पंथों के हित में है।

समान

नागरिक संहिता उत्तराखंड में लागू करना धामी सरकार की प्राथमिकताओं में

शामिल है। धामी ने 27 मई 2022 को जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की

अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति ने

मुख्यमंत्री को चार खंडों और 740 पेज का यह ड्राफ्ट दो फरवरी को सौंपा था।

चार फरवरी को कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट और इससे संबंधित विधेयक पर मुहर

लगाई गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें