मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी  विधेयक : मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर तेजी से कम हो रहा है और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इस विधेयक को आगामी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा ।

राज्य विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिस्सा लिया और यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों को लेकर आ रही है।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को भी इसी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल की कृपा से यूसीसी विधेयक इसी सत्र में पारित होगा। दरअसल राज्य की मोहन यादव सरकार समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है इसके लिए प्रदेशवासियों से सुझाव मांगे गए हैं ।

राज्य सरकार की कोशिश यही है कि यूसीसी में आम जनता के सुझावों को अहमियत दी जाए और यह कानून जनता की भागीदारी से ही बने।

मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एकादश सत्र सोमवार, 20 जुलाई से आरंभ होकर 24 जुलाई तक चलेगा ।

राज्यपाल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है । इस पांच दिवसीय सत्र में महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे।

इस संबंध में विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई तक प्राप्त की जाएंगी ।

जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 - क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 14 जुलाई से कार्यालय में प्राप्त की जावेंगी।यह मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह एकादश सत्र होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें