मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को झटका, आमश्या पाडवी शिवसेना शिंदे गुट में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई । महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका लगा है।

शिवसेना (यूबीटी) के विधान परिषद सदस्य आमश्या पाड़वी रविवार को

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री

शिंदे ने कहा कि आमश्या पाडवी शुरू से ही शिवसैनिक रहे हैं। आज वे असली

शिवसेना में शामिल हुए हैं। विधायक पाड़वी के निर्णय से आज उन्हें लग रहा

है कि उन्होंने जो निर्णय लिया था वह सही था। पार्टी में आमश्या पाडवी को

पूरा न्याय और सम्मान दिया जाएगा।

नंदुरबार के विधायक आमश्या

पाड़वी ने कहा कि पहले हम सभी एक ही पार्टी में थे। वह मुख्यमंत्री शिंदे

की विकास की नीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी में शामिल हुए हैं।

पाड़वी ने कहा, मैं उन लोगों के साथ जाना चाहता हूं जिन्होंने मुझे विधायक

बनाया। मैं आज तक कांग्रेस के विरोध में काम करता रहा हूं। अब उन्हें

समर्थन देकर प्रचार कैसे करें? मेरे लोग कहते थे कि हमारे नंदुरबार का

विकास होना चाहिए। इसलिए मैं शिवसेना में शामिल हुआ। जब मैं शिवसाना में

काम कर रहा था तो दादा भुसे ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। हमें अपने

नंदुरबार को विकसित करने और कुपोषण को खत्म करने में मदद मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें