मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

ईरानी ड्रोन को यूएई की वायुसेना ने रोका, खाड़ी में तनाव गहराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईरानी ड्रोन को यूएई की वायुसेना ने रोका, खाड़ी में तनाव गहराया

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमेर‍िकी सैन्‍य ठ‍िकानों पर ईरान के हमले के बाद यूएई और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरानी हमले के जवाब में यूएई ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यूएई ने सोमवार को दावा क‍िया क‍ि उसकी वायुसेना ने अपने क्षेत्रीय जलक्षेत्र में ईरान की ओर से आ रहे एक ड्रोन का जवाब दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा क‍ि देश की सशस्त्र सेनाएं हर खतरे का सामना करने के ल‍िए पूरी तरह तैयार हैं।

वहीं ईरान ने दावा किया है कि उसने यूएई के अल मिनहाद एयर बेस पर दर्जनों ड्रोन से हमला किया, जहां अमेरिकी हेलीकॉप्टर और सैन्य कर्मी तैनात हैं।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई ने कहा कि उसकी वायुसेना ने ईरान की ओर से की जा रही कार्रवाई का जवाब देते हुए एक ईरानी ड्रोन पर कार्रवाई की, जोक‍ि यूएई के जलक्षेत्र में था।

स‍िन्हुआ के अनुसार, यूएई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूएई की सशस्त्र सेनाएं किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। साथ ही देश की वायु रक्षा प्रणालियां 24 घंटे हवाई क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।

इससे पहले, ईरान की सेना ने दावा क‍िया था कि उसने यूएई के अल मिनहाद एयर बेस पर दर्जनों ड्रोन से हमला किया। ईरान का कहना था क‍ि यह कार्रवाई अमेर‍िकी हमले के जवाब में की गई। ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, इस हमले में वहां तैनात अमेरिकी हेलीकॉप्टरों और सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया गया।

स‍िन्हुआ के अनुसार, ईरान का कहना है कि यह हमला रविवार रात होर्मुज स्‍ट्रेट में स्थित लारक द्वीप पर अमेरिका की ओर से किए गए हमले के जवाब में किया गया।

ईरान के मुताबिक, उस हमले में कई सैन्य कर्मी और आम नागरिक मारे गए तथा घायल हुए।

इसके अलावा ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज स्‍ट्रेट के ऊपर अमेरिकी एमक्‍यू-9 ड्रोन को मार ग‍िराने का भी दावा क‍िया।

आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा, "आक्रामकता और अपराध इस्लामी गणराज्य ईरान के होर्मुज स्‍ट्रेट पर नियंत्रण को कमजोर करने की दुश्मन की कोशिशों में उसकी हताशा को दूर नहीं कर सकते। हर हमले का जवाब इससे भी अधिक कड़े और विनाशकारी तरीके से दिया जाएगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें