मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ठेली संचालकों को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल—पेड़ से टकराकर रुकी कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ठेली संचालकों को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल—पेड़ से टकराकर रुकी कार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के इटावा रोड पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे ठेली लगाए बैठे लोगों को रौंदती हुई आगे जाकर पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और देखते ही देखते भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को पकड़ लिया और तुरंत घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।सूचना मिलते ही इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पड़े लोगों को एंबुलेंस के जरिए औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में ठेली पर फल-सब्जी बेचने वाले कई लोगों का सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस ने बताया कि घायलों में महेंद्र राजपूत पुत्र स्व. सियाराम राजपूत निवासी भीखमपुर दयालपुर, संतोष राजपूत पुत्र रमेशचंद्र, प्रेम, जयराम (जो फल की ठेली लगाते थे), तथा वंशिका चौहान पुत्री सत्येंद्र चौहान निवासी कखावतू बंबा शामिल हैं। सभी घायल अस्पताल में इलाज पा रहे हैं और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।सीओ सिटी अशोक कुमार ने बुधवार सुबह बताया कि हादसे में शामिल कार चालक नशे में था की तलाश की जा रही है। पुलिस कार जब्त कर कार्रवाई में जुटी हुई है। घायलों की हालत समान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें