मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

चीन में तूफान ‘डॉल्फिन’ का कहर, 10 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए; ब्लू वॉर्निंग जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चीन में तूफान ‘डॉल्फिन’ का कहर, 10 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए; ब्लू वॉर्निंग जारी

बीजिंग। चीन के पूर्वी हिस्सों में शक्तिशाली तूफान ‘डॉल्फिन’ ने भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। चीनी मेट विभाग ने ब्लू टाइफून वॉर्निंग जारी कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम तक 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों को आशंका है कि आने वाले दिनों में लगातार तेज बारिश से कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो सकती है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि चीन के नेशनल मौसम विज्ञान सेंटर के अनुसार, टाइफून डॉल्फिन पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के तट से टकराने के बाद अंदर की ओर बढ़ रहा है और इसके 10 से इलाकों में भारी बारिश लाने की आशंका है।

सेंटर ने सोमवार सुबह एक ब्लू टाइफून वॉर्निंग जारी की, जिसमें झेजियांग, जियांग्सू, हेनान और हेबेई जैसे इलाकों में बुधवार तक लगातार भारी बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

तूफान का सबसे ज्यादा असर झेजियांग प्रांत के तटीय शहर वेंझोउ पर पड़ा है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यहां 9 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लोगों के लिए 1,500 से ज्यादा आपातकालीन आश्रय केंद्र खोले गए हैं। पड़ोसी फुजियान प्रांत में भी करीब 98,900 लोगों को जोखिम वाले इलाकों से हटाया गया।

चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई भी तूफान की चपेट में है।

रविवार शाम तक शहर के संवेदनशील इलाकों से करीब 2,15,600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। यह संख्या पहले बताए गए 30,300 लोगों के मुकाबले कई गुना अधिक है।

बारिश ने शंघाई में पिछले डेढ़ सदी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। शहर के एक मौसम केंद्र ने 24 घंटे की अवधि में 150 साल से अधिक समय में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में 200 से 400 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

तूफान ‘डॉल्फिन’ सोमवार तड़के कमजोर होकर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसके उत्तर और अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ने के साथ चीन के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

शानदोंग, हेनान, हुबेई, अनहुई, जिआंगसू, झेजियांग और शंघाई में बुधवार तक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना रह सकता है। अधिकारियों ने लोगों से भारी बारिश के दौरान घरों के अंदर रहने की अपील की है।

तूफान का असर सामान्य जनजीवन पर भी पड़ा है। शंघाई के दोनों हवाई अड्डों से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

चीन पहुंचने से पहले ‘डॉल्फिन’ जापान के दक्षिणी ओकिनावा क्षेत्र से गुजरा, जहां छह लोग घायल हुए और 50 हजार से अधिक इमारतों की बिजली प्रभावित हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें