मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

चोर बता दो दोस्तों की बेरहमी से पिटाई,प्राथमिकी दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा, । जिले में बाइक चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाकर दो दोस्तों की

बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।

दोनों

का इलाज नवादा सदर अस्पताल में कराया गया। मारपीट का आरोप गांव के ही तीन

लोगों पर है। घायलों में नवादा जिले के पूर्णाडीह ग्रामीण उमेश सिंह का

पुत्र गगन कुमार व शंभु सिंह का पुत्र अभय कुमार शामिल है। गगन के पिता ने

नगर थाना में इसकी लिखित शिकायत रविवार को दर्ज कराई है।

घायल

गगन ने बताया कि वह तकरीबन पांच बजे घर से बाहर खेलने निकला था। तभी गांव

का टेनी सिंह उसे बहला-फुसला कर नदी की तरफ ले गया और बाइक चोरी का आरोप

लगाते हुए अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर बंधक बना लिया। इसके बाद

लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट करने वाले लोग चोरी गई बाइक के

एवज में रुपये मांग रहे थे। इसी बीच दोस्त अभय उसे लेने के लिए पहुंचा तो

उसे भी बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। वे लोग कुल 25 हजार रुपये की

मांग कर रहे थे।

आरजू-मिन्नत करने तथा अगले दिन सुबह में

पैसा देने की बात कहने के बाद उन लोगों ने दोनों को छोड़ दिया। छोड़ने के

दौरान मोबाइल रख लिया और कहा कि पैसा देने के बाद मोबाइल वापस कर दिया

जाएगा। दोनों ने वहां से घर आकर परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। शरीर पर चोट

के गहरे निशान देख परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल दोनों को इलाज के लिए

नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया।

इधर, घायल गगन के पिता ने टेनी

सिंह को आपराधिक प्रवृत्ति का युवक बताते हुए नगर थाना में लिखित शिकायत

दर्ज कराई है। इस पूरे मामले पर नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि

लिखित आवेदन प्राप्त हुई है। मामला की जांच करते हुए कार्रवाई भी सुनिश्चित

की जाएगी। दो लोगों के साथ मारपीट की सूचना मिली है। शरीर पर दाग भी देखा

गया है। मारपीट करने वाले पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें