मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

सूरजगढ़ में कार-बाइक भिड़ंत दो युवक गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सूरजगढ़ में कार-बाइक भिड़ंत दो युवक गंभीर घायल

झुंझुनू। झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ कस्बे में गुरुवार सुबह बुहाना रोड स्थित काकोड़ा मोड़ पर स्विफ्ट कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में काकोड़ा निवासी 25 वर्षीय संजय पुत्र डूंगरमल और 16 वर्षीय रिंकू पुत्र बजरंगलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार सुबह काकोड़ा से सूरजगढ़ की ओर आ रहे बाइक सवारों की स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। जोरदार भिड़ंत में संजय और रिंकू सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को व जीवन ज्योति रक्षा समिति को सूचना दी और घायलों अस्पताल पहुंचाया गया।जीवन ज्योति रक्षा समिति के संचालक अशोक जांगिड़ ने बताया कि सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल झुंझुनू रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार तेज गति में वाहन चलाए जाते हैं, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस ने वाहन और हादसे के कारणों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें