मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियरः तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ग्वालियर,। जिले के बिजौली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज

रफ्तार डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइस सवार दो

युवकों की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके

पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच

शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार सुबह खेरिया मोदी और

करगंवा गांव के बीच हाईवे पर हुआ। विनीत कुशवाहा और सौरभ जाटव नाम के दो

युवक घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे। इसी दौरान यह हादसा

हो गया। बाइक में टक्कर के बाद दोनों युवक डंपर की चपेट में आ गए, जिससे

दोनों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों

के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और फिलहाल मामले की

जांच की जा रही है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा

दिया। पुलिस ने उसे समझाइश देकर शांत कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें