मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

जीप और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जीप और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत, छह घायल

पाली, । जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के खारड़ा गांव के पास हुआ, जहां माउंट आबू से लौट रही एक लग्जरी जीप और कार में टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार जीप सवार चांदन निवासी श्रवण सिंह राजपूत, मालाना जैसलमेर निवासी दान सिंह राजपूत, जेठाराम सेन, मूलाराम सेन, मोतीराम सेन और सवाईराम माउंट आबू से लौट रहे थे। खारड़ा के पास जीप ने ओवरटेक करते हुए पास चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे में जीप सवार जेठाराम और दान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में मोतीराम, सवाईराम, मूलाराम और श्रवण सिंह (सभी जीप सवार) तथा कार सवार गुजरात निवासी धर्मेन्द्र सिंह और युवराज शामिल हैं। सभी घायलों को रोहट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही रोहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें