मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, दो युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, दो युवक की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेज गति से फ्लाईओवर पार कर रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाइक से उछलकर नीचे बह रहे नाले में जा गिरा।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। नाले में गिरे युवक की तलाश के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। दोनों शवों को कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाइक का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एक छोटी सी गलती ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह की बताई जा रही है। मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से हादसे की सही जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए पुलिस की टीम भी बना दी गई है और उन्हें जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।

इसी बीच पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके से लूट की एक वारदात भी सामने आई है। यहां दो अज्ञात हमलावरों ने एक दुकानदार को बंदूक की नोक पर धमकाकर लूटपाट की।

बताया जा रहा है कि आरोपी हेलमेट पहनकर आए थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। पीड़ित के अनुसार, हमलावर दुकान में रखी पूरी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें