मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

उमरिया : तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, समय पर इलाज न मिलने पर परिजन आक्रोशित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उमरिया : तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, समय पर इलाज न मिलने पर परिजन आक्रोशित

उमरिया । मध्‍य प्रदेश के उमरिया जिले के ताला मानपुर मार्ग पर सरमनिया मोड़ के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, हैदर खान निवासी मानपुर उम्र 40 वर्ष और अनिल रजक पिता पहलू रजक दोनों अपनी बाइक क्रमांक एम पी 54 एम डी 9793 से काम करने ताला जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार क्रमांक एम पी 54 जेड ए 2095 ने सरमानिया मोड के पास बाइक सवारों को जोरदार टक्‍कर मार दी। हादसे में हैदर खान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और अनिल रजक को ताला पुलिस चौकी के वाहन से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया, जहां अनिल रजक ने भी दम तोड़ दिया।घटना के बाद अस्पताल परिसर में आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर एम्बुलेंस और बेहतर उपचार मिलता तो शायद अनिल रजक की जान बचाई जा सकती थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी मानपुर लंबे समय से डॉक्टरों की कमी, अव्यवस्था और संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। कई गंभीर मामलों में यहां केवल प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, जिससे अस्पताल अब “रेफरल सेंटर” बनकर रह गया है।मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर करवाई शुरू कर दी है। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं कार की भी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें