मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल

पाली। जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसा रात में दुजाना टोल नाके के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीन युवक अपने एक दोस्त को सांडेराव छोड़कर वापस तखतगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तखतगढ़ निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र छैलसिंह और 18 वर्षीय कुंदन कुमार पुत्र तरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों के शव सांडेराव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।हादसे में 18 वर्षीय जिग्नेश पुत्र कालूराम कुमावत गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।हादसे के बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें