मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

किशनगंज में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किशनगंज में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

किशनगंज। किशनगंज पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो युवकों को 8.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपितों के पास से 140 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जब्त स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। रोककर तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 8.5 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुलबस्ती वार्ड संख्या-16 निवासी मोहम्मद चुन्ना तथा मोतीबाग वार्ड संख्या-7 निवासी रवि राय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 140 रुपये नकद भी जब्त किए गए।सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है ताकि स्मैक के स्रोत, इसकी आपूर्ति करने वाले तस्करों तथा इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।मामले में तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है और संलिप्त अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी की कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें