मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः एक युवक की नदी में डूबने और दूसरे की जहर खाने से मौत, जांच शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजगढ़ः एक युवक की नदी में डूबने और दूसरे की जहर खाने से मौत, जांच शुरु

राजगढ़। पचोर थाना क्षेत्र में एक 38 वर्षीय युवक ने छोटे पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसका शव गोताखोरों ने मशक्कत के बाद नदी से निकाला। वहीं छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम देवाखेड़ी में रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।पचोर थाना पुलिस के अनुसार बीती शाम पचोर बड़ा मंदिर के समीप रहने वाले 38 वर्षीय शोभाराम पुत्र मांगीलाल गुर्जर छोटे पुल से नदी में कूद गया। घटना के दौरान नगरपालिका की टीम नदी के समीप कार्य कर रही थी। सूचना पर पहुंची एसडीआएफ की टीम ने मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक शराब पीने का आदी था, वह घर में अकेला रहने के साथ मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रहा था। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक खुलासा नही हो सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।वहीं बीती रात छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम देवाखेड़ी में रहने वाले 40 वर्षीय सुरेश पुत्र रामप्रताप दांगी ने घर में रहते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बेसुध हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। सोमवार सुबह चिकित्सकों की टीम के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें