मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत, एक की हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवादा में भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत, एक की हालत नाजुक

नवादा। नवादा में भीषण सड़क हादसे में सोमवार को दो बाइक सवार की मौत हो गयी है। वही एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है एक बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त घर की ओर जा रहे थे ।तभी एक बेलगाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया ।जिसके कारण यह घटना हुई।घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के सोभिया मंदिर के पास की है।मृतक की पहचान नवादा नगर की गोपाल नगर मोहल्ले की स्वर्गीय देवनंदन सिंह का पुत्र सौरभ कुमार और सुबेलाल का पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नवादा नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद इलाके में गम का माहौल कायम है ।टाउन इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि चालक के लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई है वहां की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें