मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत पर सीएम साय ने आर्थिक मदद की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर । रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फेक्ट्री में बुधवार को

लगी आग से हुई दो महिलाओं के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख

रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

अपने सोसल मीडिया

हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री

में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार

मिला है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने

के आदेश दे दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना

करता हूँ।

उल्लेखनीय है कि रायपुर के थाना खमतराई अंतर्गत

श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में बुधवार की शाम को आग लगी थी।

उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे । आग से पांच कर्मचारियो को बचाया

गया, जबकि दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। जिनके नाम यमुना और

रामेश्वरी बताया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें