मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

विद्युत लाइन का तार टूट कर झोंपड़े पर गिरा, सास-बहू की मौत, आग लगने से घरेलू सामान जला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विद्युत लाइन का तार टूट कर झोंपड़े पर गिरा, सास-बहू की मौत, आग लगने से घरेलू सामान जला

चित्तौड़गढ़। जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा में मंगलवार देर रात बिजली विभाग की लापरवाही ने एक ही परिवार की दो जिंदगियां लील लीं। खेत पर बने झोपड़ीनुमा घर में सो रहे परिवार पर उस वक्त कहर टूट पड़ा जब 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर जा गिरा। हाई वोल्टेज से एलटी तार भी टूट गया और उसमें दौड़े करंट की चपेट में आने से सास-बहू की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शव की निंबाहेड़ा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।निम्बाहेड़ा सदर थाने के एएसआई संतोष तिवारी ने बताया कि थाने पर धनोरा निवासी भोपराज प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोपराज ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे उसकी पत्नी मंजू प्रजापत, माता संतु बाई और बच्चे खेत पर बने झोपड़े में सो रहे थे। झोपड़ी के पास से गुजर रही 11 केवी लाइन का तार अचानक टूट कर नीचे एलटी लाइन पर गिर गया। हाई वोल्टेज के दबाव से एलटी लाइन का तार भी टूट कर नीचे आ गिरा। इसी दौरान टूटे हुए एलटी तार और उसमें प्रवाहित हाई वोल्टेज करंट की चपेट में पहले मंजू प्रजापत आ गईं। बहू को तड़पता देख बचाने के लिए दौड़ी सास संतु बाई भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन और ग्रामीण तत्काल दोनों को उपचार के लिए निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान झोपड़ीनुमा घर में आग भी लग गई, जिसे ग्रामीणों ने बुझाया।हादसे की सूचना पर निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। प्रार्थी भोपराज प्रजापत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद धनोरा गांव में शोक की लहर है। एक साथ सास-बहू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फलवा ग्राम पंचायत के प्रशासक भोपाराज टांक ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और जर्जर विद्युत लाइनों को तुरंत बदला जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें