मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिरोजाबाद,

28 फरवरी । एसओजी एवं थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने मंगलवार की

रात्रि में मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनका

आपराधिक इतिहास है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह

ने बुधवार को बताया कि थाना मक्खनपुर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम बीती

देर रात संयुक्त रूप से बिल्टीगढ़ बाईपास पुल से खैरगढ़ रोड पर चेकिंग की

जा रही थी। तभी खैरगढ़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आते हुए दिखाई

दिये। टीमों ने मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से

मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीमों द्वारा खुद को बचाते

हुए आत्मरक्षार्थ फायर किया गया। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई,

जिसमें एक बदमाश शिवा पुत्र पूरन सिंह निवासी नगला धरम थाना करहल जनपद

मैनपुरी के बायें पैर में गोली लग गयी। जिसे घायल अवस्था में व उसके साथी

शिवम पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना एटा को गिरफ्तार किया गया

है। अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस व

तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

एएसपी ने बताया कि घायल

अभियुक्त शिवा को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह शातिर अपराधी है। इसका आपराधिक इतिहास है। बरामद बाइक चोरी की है।

गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें