मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात सीमा से सटे जंगल में युवक-युवती के सड़े-गले शव मिलने से सनसनी, प्रेम-प्रसंग की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुजरात सीमा से सटे जंगल में युवक-युवती के सड़े-गले शव मिलने से सनसनी, प्रेम-प्रसंग की आशंका

बांसवाड़ा।बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में गुजरात की सीमा से सटी ग्राम पंचायत वरेठ के घने जंगलों में एक युवक और युवती के करीब 15‌ दिन पुराने सड़े-गले शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शवों की हालत देखकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई। दोनों शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला और क्षत-विक्षत होने के कारण जमीन से चिपक गया था।वहीं युवती के शव से करीब 30 फीट की दूरी पर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव सड़-गल चुका था और उसकी खोपड़ी शरीर से अलग हो चुकी थी।कुछ ग्रामीण लकड़ी काटने जंगल की ओर गए, तो दुर्गंध आने पर उन्होंने यह दृश्य देखा। ग्रामीणों ने तत्काल आनंदपुरी थाना पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही थानाधिकारी कपिल पाटीदार और मानगढ़ चौकी के हेडकांस्टेबल पुष्पराज सिंह सहित पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पूरे घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधार कार्ड की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।शव अत्यधिक सड़े-गले होने के कारण, चेहरे से पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को बांसवाड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।थानाधिकारी पाटीदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या, हत्या या अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। मौत के सटीक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें