मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर: दो ट्रकों की आमने सामने भीषण भिड़ंत, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जबलपुर: दो ट्रकों की आमने सामने भीषण भिड़ंत, एक की मौत

जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र के धनगवां के आगे झूनापानी के मोड़ पर रविवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर के कारण आयशर ट्रक का चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फँस गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस एवं 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची। रेस्क्यू दल ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक आयशर वाहन क्रमांक MP 20 ZF 5518 का चालक था। हालांकि उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में चल रहे दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक बाहर नहीं निकल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें