मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

हमसे दो बार हुई गड़बड़ी, अब नहीं होगी, भाजपा के साथ मिलकर करेंगे काम: नीतीश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हमसे दो बार हुई गड़बड़ी, अब नहीं होगी, भाजपा के साथ मिलकर करेंगे काम: नीतीश

हमसे दो बार हुई गड़बड़ी, अब नहीं होगी, भाजपा के साथ मिलकर करेंगे काम: नीतीश

-गोपालगंज में मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

गोपालगंज। सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंज सुरक्षित संसदीय सीट की जीत सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पहली बार जिले के मोहमदपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के गृह जिले में पहुंचे नीतीश कुमार के निशाने पर लालू परिवार रहा।महम्मदपुर के गोविंद दास हाईस्कूल में पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि वो केवल अपना परिवार बढ़ाए और मेरा परिवार पूरा बिहार है। उन्होंने कहा कि 15 साल राज करने को मिला इन लोगों ने कुछ नहीं किया। लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो 7 साल राज करने के बाद जेल जाने लगे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री के पद पर बैठा दिए। कोई काम नहीं किया। लालू यादव केवल अपने बेटे बेटियो को आगे बढ़ाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि हमसे दो बार गड़बड़ी हुई है। दो बार उनके साथ गए लेकिन जब देखे कि सरकार में गड़बड़ी हो रही है तो हटना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कहीं नहीं जायेंगे। और 1995 से जो हमारा भाजपा का साथ है उसे निभाएंगे। भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे और देश और राज्य का विकास करेंगे। मुख्यमंत्री ने जिले में हो रहे विकास कार्यों को भी गिनाया। जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, दो पॉलीटेक्निक कॉलेज, तीन आईटीआई और गोपालगंज सदर अस्पताल में बन रहे अत्याधुनिक हॉस्पिटल को विकास का प्रतीक बताया।पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने देश के लिए पिछले 10 सालों में बहुत कुछ काम किया है। बिहार में 40 सीटें और देश में 400 सीट से अधिक एनडीए को मिलेगी और फिर से नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

-चुनाव आयोग के निर्देश पर सीएम के हेलीकॉप्टर की गयी जांच

जिले में 25 मई को होने लोकसभा आम चुनाव को लेकर रविवार को अपने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार प्रसार करने बैकुंठपुर विधान सभा क्षेत्र के गोविंद दास उच्च विद्यालय में पहुंचें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा स्थल के समीप हेलीकॉप्टर का चुनाव आयोग के निर्देश पर व्यय प्रेक्षक प्रदीप शर्मा (आईआरएएस) के नेतृत्व में व्यय प्रेक्षक की टीम ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड की देखरेख में जांच किया। साथ के साथ वीडियो भी कराया गया।चुनाव आयोग के निर्देश पर सभा स्थल का ड्रोन कैमरे से निगरानी भी किया गया।चुनाव प्रेक्षक के अनुसार चुनाव आयोग का आदेश है की सभी स्टार प्रचारक को हेलीकॉप्टर की जांच पड़ताल किया जाय,जिसके आदेश के आलोक में जहां जहां कमर्शियनल हैली पैड के साथ अन्य जगहों पर उतरने वाले स्टार प्रचारको की हेलीकॉप्टर की जांच पड़ताल करने का निर्देश आयोग से प्राप्त हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें