मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के रतलाम-नागदा रेल मार्ग पर बेपटरी हुए डीजल से भरे मालगाड़ी के दो टैंकर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रतलाम। मध्य प्रदेश रतलाम रेल मंडल अंतर्गत रतलाम- नागदा रेल मार्ग पर गुरुवार की रात डीजल से भरे एक मालगाड़ी के दो टैंकर बेपटरी हो गए। इसमें एक टैंकर आधा पलटी खा गया। हादसे की सूचना मिलते ही रतलाम रेल मंडल के अधिकारी और दुर्घटना रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर माइक से अनाउसमेंट कर लोगों को आगाह किया जा रहा है कि कोई आसपास बीड़ी- सिगरेट न पिए, मालगाड़ी से दूर रहें।जानकारी के मुताबिक, डीजल से भरी मालगाड़ी बड़ौदा की ओर से बकनिया भौरी स्टेशन जा रही थी। रात करीब साढ़े 10 बजे मालगाड़ी रतलाम रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर घटला ब्रिज के करीब गुजर रही थी, उसी समय यह हादसा हो गया। मौके पर रेलवे के अधिकारी और टीम मालगाड़ी के टैंकर को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के कारण डाउन लाइन प्रभावित हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें