मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

होर्मुज में दो टैंकर माइंस से टकराए, आईआरजीसी बोला- अवैध मार्ग न चुनें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
होर्मुज में दो टैंकर माइंस से टकराए, आईआरजीसी बोला- अवैध मार्ग न चुनें

तेहरान। पश्चिम एशिया में हवाई हमलों का दौर फिर शुरू हो गया है। अमेरिका-ईरान एक दूसरे के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कर रहे हैं। इईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बुधवार को दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आने के बाद क्षतिग्रस्त होकर रुक गए।

आईआरजीसी ने इसके साथ ही उन शिपिंग कंपनियों को आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो उसके अनुसार अमेरिका के कहने पर जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा निर्धारित मार्ग के बजाय “अवैध मार्ग” का इस्तेमाल कर रही हैं।

ईरान के सरकारी समाचार चैनल प्रेस टीवी ने बताया कि बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, दोनों टैंकरों ने अपने चालक दल को उतार दिया था और अमेरिकी कर्मियों के नियंत्रण वाले मार्ग से गुजरने का प्रयास कर रहे थे।

आईआरजीसी का दावा है कि इस दौरान दोनों जहाज बारूदी सुरंगों से टकराए, उनमें विस्फोट हुआ और वे आगे बढ़ने में असमर्थ हो गए।

कॉर्प्स ने कहा कि उसकी नौसेना पहले ही इस खनन किए गए मार्ग से गुजरने के खतरों को लेकर चेतावनी जारी कर चुकी थी।

साथ ही उसने उन शिपिंग कंपनियों के खिलाफ “दोगुनी सजा” की बात कही है, जो ईरान के मुताबिक कानूनी रास्ते का पालन करने के बजाय अमेरिकी निर्देशों पर भरोसा कर अपने जहाजों को “दुश्मन” के हवाले कर रही हैं।

हालांकि, आईआरजीसी ने दोनों टैंकरों के नाम, उनके झंडे, घटना की सटीक स्थिति या संभावित हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। स्वतंत्र रिपोर्टों में होर्मुज में दो तेल टैंकरों पर हमले की पुष्टि हुई है, लेकिन घटनाओं की परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

आईआरजीसी ने दक्षिणी ईरान में शादी के समारोह पर हाल ही में हुए अमेरिकी हमले की भी निंदा की और इसे "ईरानी लोगों को डराने-धमकाने के अभियान" का हिस्सा बताया।

कहा कि ऐसे हमलों से होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण कमजोर नहीं होगा और ईरानी लोग अमेरिका से डरेंगे नहीं।

वहीं, सऊदी शिपिंग कंपनी बहरी ने अपने दो नाविकों के मारे जाने की पुष्टि की है। कंपनी के मुताबिक सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय 'सिद्र' जहाज पर हुई एक घटना में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। ये दोनों सदस्य फिलीपींस के थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें