मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

745 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
745 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बाइपास ओवरब्रिज के पास बुधवार को पुलिस ने गश्ती के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को 745 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि गश्ती टीम को ओवरब्रिज के पास दो युवकों की हरकतें संदिग्ध लगीं। संदेह के आधार पर रोके जाने पर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।जांच में पता चला कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चरस की खेप ले जा रहे थे। तलाशी के दौरान 745 ग्राम चरस और एक बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुरेंद्र दास, पिता नथुनी दास, साकिन टुमरिया टोला, वार्ड 4, थाना हरैया विशाल कुमार, पिता प्रेम नाथ राम, साकिन बड़ा परेउवा, वार्ड 17, थाना रक्सौल, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने नशीले पदार्थ की तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बरामदगी के आधार पर हरैया थाना कांड संख्या 145/25, दिनांक 18/11/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)/(ii)(B) में मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें