मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

कोंडागांव में पेट दर्द व दस्त से महज चार घंटे के भीतर दो भाई-बहन की हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोंडागांव में पेट दर्द व दस्त से महज चार घंटे के भीतर दो भाई-बहन की हुई मौत

कोंडागांव,। जिले के बड़े राजपुर तहसील के ग्राम पंचायत किबड़ा में पेट दर्द एवं दस्त की शिकायत के बाद महज चार घंटे के भीतर दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई है । दाेनाें का पाेस्टमार्टम के उपरांत आज बुधवार काे परिजनाें काे साैप दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार जब कलेश्वरी शोरी (17), चैतन शोरी (14) और कुमारी चिंता शोरी (12) को अचानक पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिलने पर जिला अस्पताल कोंडागांव ले जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान छोटी बहन चिंता शोरी की हालत में सुधार होने पर उसे घर पर छोड़ दिया गया, जबकि कलेश्वरी और चैतन को इलाज के लिए ले जाया गया।रास्ते में ग्राम बड़बतर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने का प्रयास किया गया, जहां डॉक्टरों ने कलेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका शव घर भेज दिया गया। चैतन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटों बाद उसकी भी मौत हो गई। दो भाई-बहन की मौत के बाद आज बुधवार काे पुलिस ने पाेस्टमार्टम उपरांत परिजनाें काे साैपा, जिसके बाद दाेनाें का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया, महज चार घंटे के भीतर दो भाई-बहन की हुई मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें