मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

जोधपुर जेल : रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो वायरल मामले में दो बंदी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जोधपुर जेल : रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो वायरल मामले में दो बंदी गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर जेल में गत दिनों हुई रोजा इफ्तार पार्टी और उसके फोटो वायरल होने का मामला सामने आया था। इस बारे में जेल प्रबंधन की तरफ से केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दो बंदियों को गिरफ्तार किया और आज उन्हें कोर्ट में पेश कर फिर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। बंदियों ने पूछताछ में जेल में एक बंदी द्वारा मोबाइल उपलब्ध कराने की बात की है। फिलहाल इसमें अग्रिम जांच भी जारी है।रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि जोधपुर जेल में हुई रोजा इफ्तार पार्टी के कुछ फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर गत दिनों वायरल हुए थे, जिसमें एक प्रकरण दर्ज कराया गया था। घटना के संबंध में पुलिस ने दो बंदियों उदयपुर के अंबामाता सज्जन नगर निवासी करीम खां पुत्र सलीम खां एवं डूडी नगर ओसियां निवासी नरपत पुत्र चौथाराम डूडी को गिरफ्ता कर लाया गया है। इनसे रोजा इफ्तार पार्टी के लिए उपलब्ध कराए गए मोबाइल के संबंध में पूछताछ की गई। करीम खां वर्ष 2022 में हत्या के आरोप में जेल है और नरपत डूडी पॉक्सो व धमकाने के केस में बंद है, उसके खिलाफ 2020 में मामला दर्ज हुआ था। दोनों को आज कोर्ट पेश कर फिर से न्यायिक अभिरक्षा मेें भिजवाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें