मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में सिडनी के पश्चिम में मंगलवार सुबह एक कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एनएसडब्ल्यू पुलिस फोर्स ने कहा कि मंगलवार सुबह करीब 10:50 बजे सिडनी से 135 किमी पश्चिम में ब्लैक स्प्रिंग्स नाम के छोटे से शहर के पास एक हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया।

सूचना पाकर अधिकारी जब मौके पर पहुंचे, तो पाया गया कि एक पुरुष ड्राइवर और सामने की सीट पर बैठी एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, कार के पीछे की सीट पर बैठे तीसरे व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इस बीच, मंगलवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में मेलबर्न के पश्चिम में एक कार और ट्रेन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।

मेलबर्न से 120 किमी पश्चिम में क्रेसी नाम के छोटे शहर के पास एक रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी के कार से टकराने की खबर मिलने पर इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया। इस हादसे में कार सवार दो लोग, जिनकी अभी तक औपचारिक रूप से पहचान नहीं हो पाई है, की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि मालगाड़ी में कम से कम 60 डिब्बे थे और उसमें सिर्फ एक ड्राइवर और दो स्टाफ सदस्य थे।

सेवन नेटवर्क टेलीविजन द्वारा प्रसारित घटनास्थल की हेलीकॉप्टर फुटेज में ट्रेन की पटरियों के बगल में एक सफेद गाड़ी का मलबा उल्टा पड़ा हुआ दिखाई दिया।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि टक्कर के आसपास के हालात अभी पता नहीं चल पाए हैं और मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें