मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

(अपडेट) डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत, स्पीड इतनी तेज थी कि बोनट से उछल कर दूर जा गिरा इंजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
(अपडेट) डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत, स्पीड इतनी तेज थी कि बोनट से उछल कर दूर जा गिरा इंजन

चित्तौड़गढ़। जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज गति से आई कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी खा गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि बोनट में से उछल कर इंजन सर्विस रोड से भी दूर जा गिरा। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। इसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।भादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे यह हादसा हुआ है। एक कार उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान भादसोड़ा थाना क्षेत्र में नरधारी गांव के निकट कार सिक्सलेन के बीच में लगाए सीमेंट के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। एक व्यक्ति मार में ही फस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुला कर इन्हें चित्तौड़गढ़ पहुंचाया। लेकिन ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह तीनों ही व्यक्ति उदयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है तथा परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने पर शव की शिनाख्तगी एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। घायल की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर नेशनल हाईवे के मैनेजर नरेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान गोविंदसिंह सहित कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।तेज गति के कारण हादसा होने की आशंकाभादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि प्रारंभिक रूप से हादसे का कारण तेज गति माना जा रहा है। उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही इस कार की गति काफी तेज थीन यह कारण है कि सीमेंट के बड़े ब्लॉक से टकराने के बाद इंजन तक उछल कर दूर जा गिरा। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। इधर, पूर्व प्रधान गोविंदसिंह ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की गति तेज होने के कारण हादसे हो रहे हैं। वाहनों की गति कम होगी तो हादसे की संभावना भी कम हो जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें