मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

होली मे डीजे गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, इलाके में तनाव एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

होली मे डीजे गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, इलाके में तनाव एक की मौतबेतिया, 09 मार्च ।बेतिया पुलिस जिला के मझौलिया ब्लॉक स्थित ग्राम माधोपुर में बीती रात दो पक्षों में जमकर मारपीट की सूचना मिली है बताया जाता है कि दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग घायल है।सूचना मिलते ही पुलिस के दल बल पहुंचने के बाद घटना स्थल पर लोगों को समझाने बुझाने का काम किया गया तभी जाकर मामला शांत हुआ। जबकि पुलिस घटना स्थल पर अभी भी कैंप की है।घटना के संबंध आज बताया गया है कि माधोपुर में होली को लेकर स्थानीय दो समुदाय में जमकर मारपीट हुई। और दोनों पक्षों के लोग करीब 6 - 6 के तादाद में घायल हुए है। जबकि पश्चिमी चंपारण के जिला मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार बेतिया एसपी उपेन्द्र नाथ के साथ दर्जनों थानों की पुलिस पहुंची थी। घटना स्थल पर स्थिति नियंत्रण में बताया जा रहा है।होली के दिन मस्जिद के सामने से करीब 40 के तादाद में डीजे बजाते जा रहे थे डीजे न बजाने को लेकर मना किया गया तभी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद झड़प शुरू हुई और उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।इसी दौरान शेख शबीर नामक व्यक्ति की मौत हो गई जो पहले से बीमार भी थे। इनका बेतिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम किया जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन कर रही है साथ ही दर्जनों को हिरासत में भी लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें