मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाली तेल टेंकर में छुपाकर ले जा रहे 8 क्विंटल गांजा समेत दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाली तेल टेंकर में छुपाकर ले जा रहे 8 क्विंटल गांजा समेत दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह छापामारी करते हुए मेहसी थानाक्षेत्र के चकरोजा शमसुद्दीन गांव के समीप एन.एच.-27 के मुजफ्फरपुर लेन की ओर सड़क के किनारे से नेपाली तेल टेंकर में छिपाकर रखे 834 किलोग्राम मादक नेपाली गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ बतायी जा रही है।गांजा लदी टेंकर नेपाल से बेगूसराय जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने टेंकर चालक व उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनो नेपाली नागरिक है। चालक की पहचान मंजीत तमांग, ग्राम भूस्थान, वार्ड नं.02, धादिंग बागमती, थाना-मधिवेशी, जिला-धादिंग (नेपाल)जबकि उपचालक की पहचान निमा सिंह तमांग, ग्राम भूमिस्थान, वार्ड नं0-02, धादिंग बागमती, थाना-मधिवेशी, जिला-धादिंग (नेपाल) के रूप में हुई है।पुलिस ने गांजा समेत टेंकर को जब्त करते हुए उनके पास से से बरामद दो मोबाइल के डाटा से इनके फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।छापेमारी टीम में चकिया डीएसपी सत्येन्द्र सिंह के अलावे मेहसी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट एसआई पूजा राज, मेहसी थाना, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी मनीष कुमार,एसआई अनुज कुमार, सिपाही लव कुमार सिंह, सिपाही अविनाश कुमार एवं सिपाही शिव शंकर कुमार व मेहसी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें