मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

लूट-अपहरण की वारदात करने दो बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, । पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन

अगेंस्ट गन (आग) के तहत रामनगरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध

हथियार सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक देसी पिस्टल

सहित दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने

आया है कि गिरफ्तार आरोपित लूट और अपहरण की वारदात करने के आदतन अपराधी है

और जिला अलवर के पुलिस थाना मालाखेडा व राजगढ में लूट व अपहरण के मामले

में फरार चल रहे थे। आरोपित अपनी गैंग के साथियों के साथ मिलकर लूट की

वारदात करने की फिराक में थे। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस

उपायुक्त जयपुर (पूर्व)कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि ऑपरेशन एक्शन

अगेंस्ट गन (आग) के तहत रामनगरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

वीरेन्द्र चौधरी और विष्णु सैनी को थाना इलाके में स्थित वीआईटी कॉलेज के

पास से गिरफ्तार किया है और दोनों ही आरोपित मालाखेडा जिला अलवर के रहने

वाले है। जिनके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपित लूट और अपहरण की वारदात करने के आदतन अपराधी है और जिला

अलवर के पुलिस थाना मालाखेडा व राजगढ़ में लूट व अपहरण के मामले में फरार

चल रहे थे। आरोपित अपनी गैंग के साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात करने

की फिराक में थे। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई

जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें