मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

हसीना के पूर्व सलाहकार रहमान और पूर्व कानूनमंत्री सादिख को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ढाका। ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नुरुल हुदा चौधरी ने हालिया छात्र आंदोलन के दौरान बड्डा में एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में शेख हसीना के पूर्व सलाहकार सलमान एफ रहमान और पूर्व कानूनमंत्री अनीसुल हक को आज सुबह हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए पुलिस को पांच दिन का और समय दिया है। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, अदालत ने दोनों को चौथी बार एजेंसी को पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस आज रिमांड की अवधि खत्म होने पर दोनों को कोर्ट लेकर पहुंची।इसके अतिरिक्त, अदालत ने राजधानी के रूबेल हत्याकांड केस में पूर्व विधायक मोहम्मद सादेक खान और पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जियाउल अहसन को पांच दिन के रिमांड पर भेजा। जांच एजेंसी ने पूर्व सांसद अनीसुल हक और राष्ट्रीय दूरसंचार निगरानी केंद्र के पूर्व महानिदेशक जियाउल अहसन को भी सुबह 7 बजे अदालत में पेश किया। पुलिस ने प्रत्येक के लिए 10 दिन की रिमांड का अनुरोध किया। मगर अदालत ने सभी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।रिमांड सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद अनीसुल ने अदालत को बताया कि सलमान और उन्होंने (दोनों) कोटा सुधार आंदोलन का समर्थन किया था। “हम निर्दोष हैं, घटना से अनजान हैं। हम अदालत से न्याय चाहते हैं।” उल्लेखनीय है कि पुलिस ने दोनों 13 अगस्त को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि दोनों राजधानी के सदरघाट इलाके से जलमार्ग के रास्ते देश से भागने की कोशिश कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें