मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइक‍िल को चपेट में ले लिया, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइक‍िल को चपेट में ले लिया, दो की मौत

दुर्ग। दुर्ग जिले में शुक्रवार देर शाम को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। हादसा भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पचपेड़ी गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइक‍िल को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27) और उनके फूफा वीरेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि देवराज की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। जानकारी के अनुसार देवराज यादव अपने ससुराल गया हुआ था।दोनों दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शुक्रवार शाम वह अपने फूफा के साथ मोटरसाइक‍िल से वापस अपने घर लौट रहा था। दोनों जैसे ही पचपेड़ी गांव के पास पहुंचे, उसी दौरान पाटन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइक‍िल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर भिलाई तीन थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला का लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। मृतक के पिता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हादसे को अंजाम देने वाले हाईवा के ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। मृतक देवराज यादव के पिता के हेमंत कुमार यादव का कहना है कि मैं दुर्ग हनोदा में रहता हूं, मेरा बेटे की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। घर का अकेला बेटा था कमाने वाला और परिवार चलाने वाला था। ये उसकी शादी का चौथा महीना था। दशगात्र कार्यक्रम में गया हुआ था। लेकिन ऐसा हो गया। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। हाईवा चालक फरार हो गया है। अब तक पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें