मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

भागलपुर। जिले के घोघा थाना क्षेत्र स्थित कटरिया नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों के करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव नदी से बरामद किए गए। मृतक बच्चियों की पहचान आमापुर निवासी अनिल मंडल की 12 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी तथा चार वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि संजू देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ स्नान करने नदी में गई थीं। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगीं। संजू देवी किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहीं, लेकिन दोनों बच्चियां नदी की तेज धारा में समा गईं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर घोघा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें