मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश रेल हादसे में दो गेटमैन निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ढाका,। बांग्लादेश रेल हादसे में रेलवे ने दो गेटमैन को

निलंबित कर दिया गया। यह हादसा 05 अप्रैल को फेनी के मुहुरीगंज में एक

ट्रेन के रेत से लदे ट्रक से टकराने से हुआ था। इस दुर्घटना में छह लोगों

की मौत हो गई थी।

बांग्लादेश रेलवे के उप सहायक अभियंता

रिटन चकमा के अनुसार इस हादसे में दो मामले दर्ज किए गए हैं। दो गेटमैन

सैफुल और मोहम्मद राशेद खान के खिलाफ आधिकारिक जांच चल रही है। दुर्घटना के

कारणों का पता लगाने के लिए बांग्लादेश रेलवे के संभागीय परिवहन अधिकारी

(डीटीओ) अनीसुर रहमान की अध्यक्षता में छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया

गया है।

डीआरएम सैफुल इस्लाम ने कहा कि दुर्घटना के पीछे का

सही कारण जांच के बाद पता चल सकेगा। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि

दुर्घटना के समय सिग्नल बार बंद नहीं था। चटगांव जा रही मेल ट्रेन

ढाका-चटगांव रेलवे पर फेनी के मुहुरिगंज पुल से सटे क्रॉसिंग पर रेत से भरे

ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। दोनों गेटमैन को

निलंबित कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें