मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही दो सहेलियों की कार से कुचलकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोटा,। सिमलिया थाना इलाके में गुरुवार सुबह कार की टक्कर से दो

सहेलियों की मौत हो गई। कार की गति इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर 20 फीट दूर

झाड़ियों में गिर गईं।

सिमलिया थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि

ज्योति प्रजापत (23) पुत्री बजरंग लाल प्रजापत और वर्षा नागर (22) पुत्री

बृजगोपाल नागर सिमलिया गांव में पावर हाउस बस्ती के पास रहती थीं और पड़ोसी

थीं। दोनों सहेलियां गढ़ेपान फैक्ट्री के ट्रेनिंग सेंटर में सिलाई सिखाने

जाती थीं। आज भी फैक्ट्री जाने के लिए कोटा-बारां हाईवे पर पावर हाउस बस्ती

के सामने सड़क किनारे रेलिंग पर बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान

कोटा की तरफ से इनोवा कार स्पीड में आई और रेलिंग को तोड़ते हुए दोनों को

टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल

लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों के

पैर कट गए थे। शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। कार ड्राइवर को

पकड़ लिया है। दोनों के माता-पिता हॉस्पिटल पहुंचे तो अपनी बेटी का शव देखकर

बदहवास हो गए।

उन्होंने बताया कि इनोवा कार राजेश नागर निवासी

मरायथा थाना खानपुर चला रहा था। वह ड्राइवर है। उसे पकड़ लिया है और कार काे

भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि वह खानपुर में कथा के बाद

पंडितों को छोड़ने भीलवाड़ा गया था। रात करीब तीन बजे भीलवाड़ा से वापस आने

के लिए निकला था। ज्योति के मौसेरे भाई दीपक ने बताया कि ज्योति तीन

भाई-बहन में सबसे छोटी थी। उससे बड़े दो भाई हैं। वह एमए कर रही थी। छह-सात

साल से फैक्ट्री के ट्रेनिंग सेंटर पर सिलाई सिखाने जाती थी। वर्षा नागर के

ताऊ हेमराज नागर ने बताया कि वर्षा बीए कर चुकी थी। सात-आठ साल से सिलाई

सिखाने फैक्ट्री के सेंटर पर जाती थी। उसका एक बड़ा भाई है। माता-पिता खेती

करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें