मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

होटल से निकलते ही ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
होटल से निकलते ही ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

दौसा। अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त होटल पर खाना खाने के बाद हाईवे पर चढ़ते ही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बांदीकुई थाना सब-इंस्पेक्टर जनमेजाराम के अनुसार मृतक मनीष मीणा (29) और अजय मीणा (32) दौसा जिले के बांदीकुई के गोया का बास, बालाहेड़ी गांव के रहने वाले थे। दोनों घर से बुधवार शाम करीब 6 बजे निकले थे। अजय, जो अंबाला में रेलवे में टेक्नीशियन था, तीन दिन की छुट्टी बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए बांदीकुई जंक्शन जा रहा था। मनीष उसे अपनी बाइक से छोड़ने जा रहा था। दोनों दोस्तों ने रास्ते में मेगा हाईवे स्थित एक होटल पर खाना खाया। होटल से निकलकर जैसे ही उन्होंने बाइक को हाईवे पर घुमाया, तेज रफ्तार बोरवेल ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उप जिला अस्पताल भिजवाया। युवकों के परिजन भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार और गांव में हादसे के बाद से शोक का माहौल है। अजय मीणा रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था और तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। उसे बुधवार रात बांदीकुई जंक्शन से ट्रेन पकड़कर अंबाला लौटना था, लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। मनीष मीणा ने आईटीआई पास करने के बाद नौकरी की तैयारी शुरू की थी। दोनों युवक पड़ोसी थे और उनमें गहरी दोस्ती थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें