मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: महिला एवं बालिका सशक्तिकरण नीति निर्माण के लिये दो दिवसीय राज्य स्तरीय वर्कशॉप आज से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्यप्रदेश में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के लिये नीति

तैयार करने के लिये भोपाल में महिला बाल विकास विभाग द्वारा दो दिवसीय

राज्य स्तरीय कंसल्टेशन कार्यशाला का आयोजन आज गुरुवार से किया जा रहा है।

महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया आज गुरुवार को भोपाल के होटल पलाश

रेसिडेंसी में प्रात: 10 बजे कार्यशाला का शुभारंभ करेंगी। कार्यशाला में

लगभग 45 से ज्यादा विभागों के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

जनसंपर्क

अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन गुरूवार को महिला

एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के प्रमुख प्राथमिकता विषय पर आयुक्त महिला बाल

विकास सुफिया फारूकी वली अपने विचार व्यक्त करेंगी। लैंगिक समानता और

महिला सशक्तिकरण-वैश्विक मुद्दों पर यूएनएफपीए के चीफ जयदीप बिस्वास

महिलाओं और बालिकाओं के नीति निर्देशों पर प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, लिंग

परिवर्तनकारी परिप्रेक्ष्य पर शोभना बोचले, थीम बेस्ड ग्रुप वर्क एक्सरसाइज

पर मल्लिका बसु अपने विचार रखेंगी।

कार्यशाला के

पहले दिन गुरुवार को महिला एवं बालिकाओं के लिये सशक्तिकरण की योजनाएँ,

लिंग आधारित भेदभाव, हेल्थ एण्ड न्यूट्रिशन, महिलाओं और बालिकाओं के लिए

उच्च शिक्षा, कौशल विकास आदि विषयों पर ग्रुप-डिस्कशन भी होगें।

कार्यशाला

के दूसरे दिन शुक्रवार नीति निर्धारण पर डॉ. मनोहर अगनानी पूर्व आइएएस,

यूएनएफपीए राजस्थान कि त्रिशां पारीक, यूनीसेफ की पूजा सिंह तथा यून वूमन

कि कान्ता सिंह पेनल डिस्कशन में शामिल होगें। इसके अतिरिक्त विभिन्न

सत्रों में विषय विशेषज्ञों के साथ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, कानून,

आजीविका और कौशल विकास के अवसर, जेंडर और पंचायत आदि विषयों पर चर्चा

होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें