मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः विहिप की दो दिवसीय प्रांत बैठक आज से आष्टा में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल । विश्व हिन्दू परिषद मध्यभारत के प्रांत मंत्री राजेश

जैन ने कहा कि विहिप अपने षष्ठी पूर्ति वर्ष के अंतर्गत प्रान्त के सभी

जिलों मे संगठन को विस्तार देगी। उन्होंने बताया कि 16 और 17 मार्च 2024 को

मानस भवन आष्टा जिला सीहोर में आयोजित विहिप प्रान्त कार्यसमिति

महत्वपूर्ण बैठक में हिंदू समाज को संगठित करने तथा प्रान्त में चल रहे लव

जिहाद, गुपचुप तरीके से ईसाई मिश्नरियों द्वारा चलाये जा रहे अवैध

धर्मांतरण जैसे गंभीर विषयों पर मंथन चिंतन तथा इससे निपटने की

कार्ययोजनाएं बनाई जाएंगी।

प्रान्त मंत्री जैन ने

मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि विहिप की केन्द्रीय प्रन्यासी मंडल की

अयोध्या बैठक और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला के दिव्य

भव्य प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत प्रान्त बैठक आष्टा जिला सीहोर

में 16-17 मार्च को संपन्न होगी। यह षष्ठी पूर्ति वर्ष की बैठक संगठन

कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की

योजना रचना को गति प्रदान करेगी। केंद्रीय बैठक अयोध्या में प्रस्तुत दोनों

प्रस्ताव पर विस्तृत योजना बनेगी।

उन्होंने

बताया कि प्रत्येक वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद सहित

उसके अनुसांगिक संगठनों बजरंग दल, दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति के प्रशिक्षण

वर्गों का आयोजन भी होगा, वर्ग में प्रान्त के हजारों हिन्दू युवा, युवती

सहभागी बनकर राष्ट्रोत्थान में संकल्पित होंगे।

उन्होंने

बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित किये गये सीएए कानून के अंतर्गत

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आये हुये निर्वासित हिन्दू, जैन,

बौद्ध सिख समाज के लोगों को भारत की नागरिकता दिलाने के लिये विहिप पूरी

निष्ठा और समर्पण के साथ आगे रहेगी। पश्चिम बंगाल में माता बहनों और

साधू-संतों पर जो नृशंस एवं पाश्विक अत्याचार, जेहादी मुस्लिम व अराजक

तत्वों द्वारा, पश्चिम बंगाल सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के संभावित संरक्षण

में किये गये, उसका विश्व हिन्दू परिषद घोर निंदा करती है।

इस

बैठक में विहिप के केंद्रीय सह मंत्री मनोज वर्मा, प्रान्त अध्यक्ष

पीतांबर राजदेव, प्रान्त कार्याध्यक्ष केएल शर्मा उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें