मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में दो दिवसीय कालिदास राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन 13-14 जुलाई को, 150 ज्योतिषाचार्य लेंगे भाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल एवं कालिदास संस्कृत अकादमी

उज्जैन द्वारा दो दिवसीय पंचम कालिदास राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन

13-14 जुलाई को नेहरू नगर स्थित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट)

के सभागार में किया जा रहा है। यह सम्मेलन "भारत को विश्व गुरु बनाने में

ज्योतिष की भूमिका" विषय पर आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन

में देश के कोने-कोन से ज्योतिष विद्या से संबंधित विद्वानों को आमंत्रित

किया गया है। ज्योतिष सम्मेलन में लगभग 150 ज्योतिष के जानकार अपने ज्ञान

का आदान-प्रदान करेंगे। इस दौरान 50 शोधार्थियों द्वारा ज्योतिष शोधपत्र

प्रस्तुत किए जाएंगे।

संस्कृति के अनुरूप

ज्योतिष सम्मेलन में सभी ज्योतिषी सांस्कृतिक परिधान में ही प्रवेश करेंगे।

सम्मेलन में विशेष रूप से आवाहन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर 1008 स्वामी

श्रीअवधूत बाबा अरुणगिरिजी महाराज का आगमन होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक,

महापौर आदि जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके साथ स्थानीय

साधु-संत महंतों का आगमन भी ज्योतिष सम्मेलन में हो रहा है। सम्मेलन में

ज्योतिष अध्यात्म एवं धर्म के जानकार अपने उद्बोधन से ज्ञान का प्रकाश

फैलाएंगे। वहीं, सायंकालीन भागवत संगीत संध्या के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय

स्तर के भागवताचार्य द्वारा भागवत के मर्म पर प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम

के संयोजक ज्योतिष मठ संस्थान के संचालक पं. विनोद गौतम ने बताया कि यह

सम्मेलन ज्योतिष महर्षि पं. अयोध्या प्रसाद गौतमजी की पुण्य स्मृति में

किया जा रहा है। मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के सहयोग से इस दो दिवसीय

सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से

पं. अयोध्या प्रसाद गौतम पंचांग 2025 एवं सौभाग्यम पत्रिका के अतिरिक्त दो

अन्य पुस्तकों का विमोचन माननीय अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें