मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

पांच करोड़ की ठगी करने वाले चंपारण के दो साइबर फ्रॉड पटना से गिरफ्तार -पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पांच करोड़ की ठगी करने वाले चंपारण के दो साइबर फ्रॉड पटना से गिरफ्तार  -पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने

पांच करोड़ की ठगी करने वाले चंपारण के दो साइबर फ्रॉड पटना से गिरफ्तार

-पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने

पटना/पूर्वी चंपारण। पटना पुलिस ने पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी की पहचान पश्चिमी चंपारण जौकटिया निवासी नेस्ताक आलम और पूर्वी चंपारण नौरंगिया निवासी ईशा कुमारी के रूप में हुई है।ईशा बीकॉम में पढ़ती है, जबकि नेस्ताक छठी क्लास फेल है । दोनों आरोपी को पटना जिले के कदम कुआं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी देते साइबर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने मंगलवार को बताया है कि साइबर ठगी से जुड़ा एक केस बीते 3 नवंबर 2023 को दर्ज किया गया था। जिसके उद्भेदन के लिए टीम का गठन किया। टीम ने दोनों आरोपियों को काफी छानबीन के बाद गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि साइबर क्राइम के माध्यम से पैसा ठगने वाला अपराधी का कनेक्शन पश्चिम और पूर्वी चंपारण के रहने वाले दो व्यक्ति से है। दोनों की खोजबीन के दौरान ये बात सामने आई कि दोनों ने पिछले 6 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। संबंधित आरोपों के बारे में जब डाटा कंगाल गया तो यह सामने आया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान में रहने वाले मुल्तान निवासी के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानियों को पासबुक नंबर उपलब्ध कराते है। यह भी बात सामने आई की ईशा और उसके साथी 10 से 15000 रुपये जमा करके स्टेट बैंक व अन्य बैंकों में करीब 100 से अधिक खाते खुलवाए हैं।थानाध्यक्ष सद्दाम ने बताया कि संबंधित खाता का नंबर पाकिस्तान के 15 से अधिक लोगों को उपलब्ध कराया गया । पाकिस्तान में साइबर क्राइम से जुड़े लोग दोनों आरोपियों को एक साल से हर दिन खाते में 2-3 लाख रुपए औसतन भेज रहे थे। अपने हिस्से का पैसा निकालने के बाद खाते में मौजूद पैसे को पाकिस्तान के लोगों तक कैश डिपॉजिट मशीन और अन्य माध्यम से भेजा जाता था। यह भी बात सामने आई कि पाकिस्तान साइबर अपराधियों से इन दोनों का कनेक्शन था। हर दिन कई पाकिस्तानी साइबर क्राइम से वर्चुअल मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर बातचीत भी होती थी।उन्होने बताया कि पुलिस को इस बात का पुख्ता साक्ष्य भी मिले है। दोनों आरोपी पटना में छिप कर रह रहे थे। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के रहने वाले दोनों आरोपी के पास से 16 एटीएम कार्ड, 8 हजार कैश, 6 मोबाइल, 6 सिम, सोने जैसी धातु की दो अंगूठी, एक चांदी के गले की चैन और स्मार्ट वॉच जब्त किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें