मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बाड़मेर। बाखासर थाना क्षेत्र के नवापुरा सरहद में नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों नहाने व रील बनाने के लिए नदी में उतरे थे। पानी की गहराई ज्यादा होने पर दोनों डूब गए। सूचना मिलने पर बाखासर थाना पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे । करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले गए।थानाधिकारी विशनसिंह ने बताया कि बाड़मेर के सूजा का निवाण गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र रूपाराम, दलपतराम पुत्र रूपाराम व दो अन्य ट्रैक्टर पर सवार होकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे। बीच रास्ते में नवापुरा गांव के पास लूणी नदी में पानी का बहाव देख नहाने उतर गए। गहराई ज्यादा होने पर अशोक व दलपत दोनों डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक सुरक्षा व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया है। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव राजकीय अस्पताल बाखासर की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे।पुलिस ने बताया कि चार लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर गुजरात के लिए गांव से रवाना हुए थे। थराद में मजदूरी करते है। बीच रास्ते में नहाने के लिए नदी में उतर गए। पहले अशोक दलदल में फंस गया तो उसे बचाने के लिए दलपत भी नदी में उतर गया। बचाने के चक्कर में दोनों डूब गए। अशोक शादीशुदा है। दोनों भाई मजदूरी के लिए गुजरात जा रहे थे। दोनों भाइयों की मौत होने की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य बदहवास हो गए और परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें