मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

10 किलो 144 ग्राम चरस के साथ सरकारी शिक्षक समेत दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण।नेपाल से भारत में लाए जा रहे 10 किलो 144 ग्राम चरस के साथ एक सरकारी शिक्षक व एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उक्त आरोपी से चरस की खेप लेकर आइसीपी बाइपास के रास्ते रामगढ़वा की ओर जा रहे थे।इसी दौरान गुप्त सूचना के बाद इन्हे दबोच लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार व पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि दोनों आरोपी हाथ में झोला लेकर तेजी से गम्हरिया की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी में आरोपियों के पास से 10 किलो 144 ग्राम चरस बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के हरैया निवासी शैलेन्द्र कुमार व रक्सौल थाना क्षेत्र के कोइरिया टोला निवासी अंकेश कुमार के रूप में की गयी है। जिसमें एक आरोपी शैलेन्द्र कुमार मध्य विद्यालय हरैया में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बरामद किये गये चरस की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ रुपये आंकी गयी है।छापेमारी के लिए गठित टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार कर रहे थे। जबकि टीम में दंडाधिकारी के रूप में रवि कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी के अलावे रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, पुअनि संजीव पासवान, प्रभात कुमार मौजूद थे। इस मामले में रक्सौल थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें