मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

प्रार्थना सभा में धर्मांतरण के प्रयास का आरोप, बैतूल में दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रार्थना सभा में धर्मांतरण के प्रयास का आरोप, बैतूल में दो गिरफ्तार

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुघरी में पुलिस ने सोमवार को प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही मौके से धार्मिक ग्रंथ भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम गुघरी निवासी गुलाबराव इरपाचे के मकान में प्रार्थना सभा हो रही है, जिसमें ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके दो लोगों- गुलाबराव इरपाचे (निवासी घुघरी) और महादेव पुत्र कोचा पंद्राम (निवासी गदराझिरी) को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी गुणवंत पुत्र परसराम मालेवार निवासी गदराझिरी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, लोगों का आरोप है कि प्रार्थना सभा के दौरान ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था। इस मामले में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि ग्रामीणों के धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को भैंसदेही न्यायालय में पेश करेंगे। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें